गोण्डा।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिसई माफ़ी गांव के पास देर रात्रि में एक ही बाइक पर सवार दो मजदूरों को भारी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिस में एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। इलाज के लिए उस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गम्भीर होने पर उस को लखनऊ रेफर किया गया है।
बहराइच जनपद के विशेसर गंज थाना क्षेत्र के खान पुर मल्लौर निवासी दो चचेरे भाई 25 वर्षीया श्रवण कुमार पुत्र शत्रोहन , 32 वर्षीया विनोद कुमार पुत्र प्रहलाद दोनो चचेरा भाई है। गोण्डा में सुभाग पुर रेलवे स्टेशन पर माला गोदाम में पल्ले दारी करते थे। दोनो की मजदूरी बाकी थी। उसी को मांगने के लिए गोण्डा आये थे। मांग कर वापस घर जा रहे थे। रास्ते मे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिस में श्रवण कुमार की मौत हो गई। विनोद की हालत खराब होने पर उस को लखनऊ रेफर किया गया।
Categories
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत, एक घायल
