यूपी में जुमे की नमाज के बाद जगह-जगह हिंसा करने के आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। मामले में लगातार गिरफ्तारियां करते हुए पुलिस ने अब तक 230 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कल जो घटना हुई उसमें कुछ जनपदों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ़्तारी बहुत तेजी से की जा रही है। अब तक 230 व्यक्तियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है।
कल जो घटना हुई उसमें कुछ जनपदों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ़्तारी बहुत तेजी से की जा रही है। अब तक 230 व्यक्तियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है: प्रशांत कुमार, ADG (क़ानून-व्यवस्था), लखनऊ, उत्तर प्रदेश