गोंडा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 26.05.2022 से 15.06.2022 तक रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा के आर0टी0सी0 स्कूल में विभिन्न थानों से आये डायल-112 के 32 कर्मचारियों का फ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को पी0आर0वी0 वाहनों पर लगे एम0डी0टी0 का संचालन, पी0आर0वी0 पर प्राप्त इवेन्ट को कुशलता पूर्वक निस्तारित करना, महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी, अग्नि सम्बन्धी मुद्दों के विषय में जानकारी व प्राथमिक उपचार आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। आज दिनांक 15.06.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा डायल-112 के 32 कर्मियों को फ्रेशर कोर्स समाप्ति पर प्रथम प्रतिसादकर्ता प्रमाण पत्र (first respondor certificate ) देकर सम्मानित किया गया