करंट लगने से किशोर की मौत
थाना कटरा क्षेत्र के लालपुर निवासी आशुतोष पुत्र यदुनाथ की रविवार दोपहर करंट लग गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह सुबह बिजली का मोटर का तार लगा रहा था तभी करंट लग गया। उसने बताया कि उसका गवना आए दो सप्ताह हुआ है।
ट्रेन पर चढ़ते समय युवक की गिर कर मौत
गोण्डा। मुरादाबाद से घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन पर चड़ते समय गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बिहार प्रान्त के सेमराम थाना क्षेत्र के चान माना गाँव के निवासी 40 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र दमोदर यादव सहित पांच लोग मुरादाबाद गए थे । वही से वापस घर न्यू जलपाई गुड़ी से जा रहे थे। गोण्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी और पानी लेने के लिए उतरा तभी ट्रेन चल दिया। चढ़ने के दौरान गिरकर मौत हो गई।
युवक ने फांसी लगा कर किया, आत्महत्या
गोण्डा। नवाब गंज थाना क्षेत्र के खरगू पुर गांव के निवासी 19 वर्षीय। मनीष कुमार पुत्र गोली ने घर में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया।
दहेज के लिए महिला को मारने का आरोप
गोण्डा। उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र में एक महिला को दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र के अंगौसी गांव के निवासी 22 वर्षीय शिवानी सिंह उर्फ लकी पत्नी सनी सिंह की। जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। म्रतक के पिता उग्रसेन सिंह अशोक पुर थाना नवाब गंज निवासी ने मार डालने का आरोप लगाया है। उन्हों ने बताया कि उस ने अपने पुत्री की शादी एक 18 जून 2021 को किया था। शादी। के कुछ दिनों के बाद से दहेज की मांग करने लगे। उसने आरोप लगाया है कि मृतका के पति सनी सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है। उस के लिए छह लाख रुपये मांग रहे थे। जिस की वजह से उस को जहर देकर मार दिया गया है। घटना की तहरीर थाने पर दी गई है।