दो सगे होम गार्ड भाइयों को धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत, एक घायल
गोण्डा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो सगे होमगार्ड भाइयों पर रविवार की सुबह धारदार हथियार से हमला कर के एक को मौत के घाट उतार दिया। एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। उस को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस की हालत गम्भीर बनी हुई है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ठाकुर दीन पुरवा थड़ककी पुरवा निवासी 52 वर्षीय अरुण प्रसाद मिश्रा पुत्र मुन्ना राम मिश्रा ,और उस के छोटे भाई 50 वर्षीय दिवाकर मिश्रा दोनो रविवार की सुबह 11 बजे खेत की जोताई कराने के बाद मेड के पास खेत को रूढने के लिए बल्ली लगा दिया था। वही के कुछ लोगो ने उस को उखाड़ कर फेंक दिया था। बल्ली उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया। धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे। लाते समय अरुण प्रसाद मिश्रा की मौत हो गई। दिवाकर को गम्भीर हालत में लाकर भर्ती कराया गया है।
Categories
चचेरे बहनोई ने होमगार्ड साले की जमीनी विवाद में मार कर की हत्या ।एक होमगार्ड भाई की भी हालत नाजुक
