गोंडा। बालपुर बाजार के कटरा तिराहे पर तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने एक वृद्ध व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया।गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया।
गंभीर रूप से घायल वृद्ध सत्य देव पाण्डेय थाना कोतवाली देहात की ग्राम पंचायत गोगिया के पंडित पुरवा के निवासी है। दीनानाथ पाण्डेय शास्त्री के चाचा है। उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना करने वाली बोलेरो गाड़ी को बालपुर चौकी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उस गाड़ी का नम्बर UP32LT5736 है।