दोस्त ही निकले कातिल
धनौली टावर के पास मिले शव की घटना का खुलासा
दिनांक 28.05.2022 को थाना को0 नगर क्षेत्र के अन्तर्गत धनौली टावर के पास बाग में एक लड़के (श्यामलाल) का शव प्राप्त हुआ था जो पेंटिंग मजदूरी का कार्य करता था। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में बनाम 03 अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ हुई थी।
घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना का सही अनावरण कर घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में टीमे लगायी गयी थी। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त-01. नन्के, 02. राहुल, 03. बाबे दोषी पाये गए थे जिनको आज दिनांक 29.05.2022 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल बांस की थूनी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक श्यामलाल दिनांक 27.05.2022 की रात्रि गांव की ही एक शादी में गया था वही पर मृतक श्यामलाल की अपने उक्त तीनों साथी अभिुक्तगणों से आपस में कहां सुनी हुई थी। इसी बात के चलते उक्त तीनों अभियुक्तगणों द्वारा गांव के ही सुनशान रास्ते पर बांस की थूनी से मृतक श्यामलाल के सिर पर वार कर जान से मार दिया था तथा शव को गांव के बाहर स्थित बाग में छिपा दिया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. ननके उर्फ ननकऊ उर्फ हरिशंकर पुत्र स्व0 किशोरी लाल नि0 ग्राम धनौली थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. राहुल कुमार पुत्र रोहित कुमार नि0 ग्राम धनौली थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
03. बाबे उर्फ रवीश कुमार पुत्र स्व0 छट्ठीराम नि0 ग्राम धनौली थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-359/22, धारा 302,201 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा
01. बांस की थूनी (आलाकत्ल)
प्र0नि0 को0 नगर पंकज कुमार सिंह मय टीम।