गोण्डा। जिले में अलग अलग स्थानों पर दो बाइको की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के चौखट गांव के निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र राम बलि और छोटा भाई 35 वर्षीय राम सुंदर दोनो बाइक से गोण्डा नेवता करने आये थे। नेवता कर के वापस घर लौट रहे थे। अयोध्या मार्ग स्थित पराग डेरी के पास सामने से रही बाइक से टक्कर हो गई। जिस में दोनो भाई घायल हो गए। इलाज के लिए दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परस पुर थाना क्षेत्र के मधई पुर खंडे राय गांव के निवासी 25 वर्षीय विक्रम यादव पुत्र रक्षा राम देर शाम को परस पुर बाजार में एक पेट्रेल पम्प से तेल भरवा कर घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें घायल हो गया।इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Categories
दो बाइको की टक्कर में तीन घायल
