क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी राकेश त्रिपाठी उम्र करीब ३२ वर्ष पुत्र बृज किशोर त्रिपाठी को गंभीर हालत में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बुधवार की रात्रि में ग्यारह बजे के करीब अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक युवक परिवार में अकेला था।उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी शादी भी नहीं हुई। गांव के प्रधान विपिन सिंह ने बताया कि मृतक राकेश त्रिपाठी उनके गांव के पंडित पुरवा मजरे का निवासी था। अयोध्या की पुलिस नें उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल में भर्ती कराने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
Categories
नवाबगंज (गोंडा) संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की इलाज के दौरान हुई मौत।
