गोण्डा। धाने पुर थाना क्षेत्र में पैदल ही निमंत्रण खाने जा रहे आधा दर्जन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिस में एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। धाने पुर थाना क्षेत्र के रेतवा गाड़ा गांव के निवासी 40 वर्षीय रईस पुत्र चांद अली ,35 वर्षीय फातिमा पत्नी रईस , 35 वर्षीय धरमीन पत्नी रियाज ,14 वर्षीय मोहम्द समीर पुत्र रियाज, 8 वर्षीय आमिर पुत्र रियाज, 5 वर्षीय मेहर पुत्री रईस सभी लोग पैदल ही निमंत्रण खाने गांव में ही जा रहे थे। पीछे से देर रात्रि को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिस में रइस की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए।
Categories
पैदल ही निमंत्रण में जा रहे ,आधा दर्जन लोगो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर ,एक की मौत, पांच घायल
