भारत के अलग-अलग राज्यों में कई फेमस मंदिर हैं। इनमें से कई मंदिर दुनिया के अमीर मंदिरों में शामिल हैं। आईये इनके बारे में जानते हैं।
#वैष्णो देवी मंदिर
पहाड़ की चोटी पर स्थित यह मंदिर जम्मू में स्थित है।यह देश का दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मंदिर हैं।
#तिरुपति बालाजी
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुमाला के पहाड़ी शहर में स्थित, यह मंदिर तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है, जिसे ‘बालाजी’ कहा जाता है और भगवान विष्णु का अवतार है। वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी अमीर धार्मिक स्थल है, जहां लोग अपने भगवान को पैसे और सोने का चढ़ावा चढ़ाते हैं। यह भारत का दूसरा सबसे अमीर मंदिर हैं और प्रमुख धर्म स्थलों में एक हैं।
#पद्मनाभ मंदिर
भारत के केरल राज्य के तिरुअनन्तपुरम में स्थित भगवान विष्णु का प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है। भारत के प्रमुख वैष्णव मंदिरों में शामिल यह ऐतिहासिक मंदिर तिरुअनंतपुरम के अनेक पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मंदिर दुनिया का सबसे अमीर मंदिर माना जाता हैं यह भगवान विष्णु के 108 पवित्र मंदिरों मे से एक हैं।
#मीनाक्षी मंदिर
तमिलनाडु राज्य के मदुरई नगर, में स्थित एक ऐतिहासिक मन्दिर है। यह हिन्दू देवता शिव एवं उनकी भार्या देवी पार्वती दोनो को समर्पित है। यह मंदिर लगभग 3500 वर्ष पुराना हैं । यह देश के अमीर मंदिरों में से एक हैं ।
#साईं बाबा मंदिर
शिर्डी साई बाबा मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित हैं। इसे भारत का तीसरा सबसे अमीर मंदिर माना जाता हैं। इसकी सालाना आय 480 करोड़ रुपये हैं।
#श्री रामप्पा मंदिर
रामप्पा मंदिर, जिसे रुद्रेश्वर (भगवान शिव) मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण भारत में तेलंगाना राज्य में स्थित एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह वारंगल से 66 किमी, मुलुगुसे 15 किमी और हैदराबाद से 209 किमी की दूरी पर स्थित है। यह शिव मंदिर 800 साल पुराना मंदिर हैं। यह तैरने वाले पत्थरों से बनाया गया हैं।
#बदरीनाथ धाम
बद्रीनाथ अलकनंदा नदी के नजदीक स्थित हैं जो भगवान बद्रीनाथ का निवास है और यह एक छोटा सा शहर हैं जो चमोली जिले में स्थित है। भगवान विष्णु का यह पवित्र मंदिर हिन्दू धर्म में चार पवित्र स्थलों (चार धाम) में से एक है। यह भगवान विष्णु (दिव्य देश) को समर्पित 108 मंदिरों में से एक है
#रामेश्वरम मंदिर
रामेश्वरम हिंदुओं का एक पवित्र तीर्थ है। यह तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह तीर्थ हिन्दुओं के चार धामों में से एक है। इसके अलावा यहां स्थापित शिवलिंग बारह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।
#श्री जगन्नाथ मन्दिर
पुरी का श्री जगन्नाथ मन्दिर एक हिन्दू मन्दिर है, जो भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। यह भारत के ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। इस मन्दिर का वार्षिक रथ यात्रा उत्सव प्रसिद्ध है।
#श्री द्वारिकाधीश मंदिर
द्वारिकाधीश मंदिर, भी जगत मंदिर के रूप में जाना और कभी कभी वर्तनी द्वारिकाधीश, एक है हिंदू मंदिर भगवान के लिए समर्पित कृष्णा , जो नाम द्वारिकाधीश, या ‘द्वारका के राजा’ द्वारा यहां पूजा की जाती है। मंदिर भारत के गुजरात के द्वारका में स्थित है। श्री द्वारिकाधीश मंदिर चारों धामों में एक धाम हैं
#विरुपक्ष मंदिर
7 वीं शताब्दी में बनाया गया यह मंदिर कर्नाटक के हम्पी गांव में स्थित। यह हम्पी के विभिन्न अन्य मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। हम्पी की सभी विरासत स्थलों को यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त है। शिव का एक मंदिर, विरुपक्ष मंदिर एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक और साथ ही पर्यटन स्थल भी है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहरों की सूची मे शामिल हैं।
#ब्रह्मा जी मन्दिर
ब्रह्मा मन्दिर एक भारतीय हिन्दू मन्दिर है जो भारत के राजस्थान राज्य के अजमेर ज़िले में पवित्र स्थल पुष्कर में स्थित है। इस मन्दिर में जगत पिता ब्रह्माजी की मूर्ति स्थापित है। इस मन्दिर का निर्माण लगभग 14वीं शताब्दी में हुआ था जो कि लगभग 700 वर्ष पुराना है। यह मन्दिर मुख्य रूप से संगमरमर के पत्थरों से निर्मित है।कार्तिक पूर्णिमा त्योहार के दौरान यहां मन्दिर में हज़ारों की संख्या में भक्तजन आते रहते हैं।
#केदारनाथ मंदिर
गढ़वाल क्षेत्र (उत्तराखंड) की हिमालय की सीमा में स्थित केदारनाथ मंदिर दुनिया के सबसे शिव मंदिरों में से एक है। यह उत्तराखंड के चार धामों में से एक है और तीर्थयात्रियों को पहाड़ी सतह पर 14 किलोमीटर तक चलकर जाना होता है। यह ग्लेशियर और बर्फ से ढके चोटियों से घिरा हुआ हैं और 3,583 मीटर की ऊंचाई पर है। बहुत अधिक ठंड की स्थिति के कारण मंदिर सर्दियों के दौरान बंद रहता है। यहां तक कि भगवान शिव की मूर्ति को उखीमाथ में स्थानांतरित कर दिया जाता है और वहां 5/6 महीने इसकी पूजा की जाती है।
#काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ज्ञानव्यापी मस्जिद ही असल काशी विश्वनाथ मंदिर है, ऐसा दावा किया जाता है। यह मंदिर पिछले कई हजारों वर्षों से वाराणसी में स्थित है। काशी विश्वनाथ मंदिर का हिंदू धर्म में एक विशिष्ट स्थान है। ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।महाशिवरात्रि की मध्य रात्रि में प्रमुख मंदिरों से भव्य शोभा यात्रा ढोल नगाड़े इत्यादि के साथ बाबा विश्वनाथ जी के मंदिर तक जाती है।
#अमरनाथ मंदिर
अमरनाथ हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यह कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर के उत्तर-पूर्व में 135 सहस्त्रमीटर दूर समुद्रतल से 13600 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इस गुफा की लंबाई (भीतर की ओर गहराई) 19 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर है। गुफा 19 मीटर ऊँची है। अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्यों कि यहीं पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। यहाँ की प्रमुख विशेषता पवित्र गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्मित होना है।
अगर आपको अध्यात्म से जुड़ी जगहों पर घूमने का शौक हैं, तो इन मंदिरों को देखने जरूर जाए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें , साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए हमसे जुड़े।