Site icon Prsd News

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Untitled design 3 1

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में महानगर अध्यक्ष वेद कमल सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई बाटी तथा केक काटा गया और उनके स्वास्थ्य एवं लंबे आयु की कामना की गई महानगर अध्यक्ष वेद कमल सिंह ने बताया कि सोनिया गांधी सादगी और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल कांग्रेस पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा है उन्होंने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में अनेको बार जगह बनाई। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने बताया कि सोनिया गांधी ने न सिर्फ आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया बल्कि सभी भारतीयों के लिए क्रांतिकारी अधिकारों की शुरुआत की मनरेगा से लेकर शिक्षा का अधिकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सूचना का अधिकार जैसे कानूनो ने कितने लोगों को सशक्त बनाया और सरकारों को जवाब देह बनाया।

Exit mobile version