Site icon Prsd News

शारदीय नवरात्र पर अयोध्या में नौ दिनों तक देवियों की अलग-अलग प्रतिमाएं अलग-अलग पंडालो पर सजाई गई

WhatsApp Image 2023 10 22 at 17.49.45 fb0789de

शारदीय नवरात्र पर अयोध्या में नौ दिनों तक देवियों की अलग-अलग प्रतिमाएं अलग-अलग पंडालो पर सजाई गई थी आज विजयादशमी के शुभावसर पर धूमधाम से माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई, देर रात से मां दुर्गा की प्रतिमाएं अयोध्या के जीआईसी मैदान में इकट्ठा हो रही थी, गाजेबाजे के साथ में धूमधाम से मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा निकल गई, अयोध्या के सभी विशिष्ट पदाधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शोभायात्रा की अगवानी किया। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता भी शोभा यात्रा में शामिल हुई,

आपको बता दे कि यह शोभायात्रा शहर के जीआईसी ग्राउंड से निकलकर फतेहगंज, सुभाष नगर, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुए गुप्तार घाट के निर्मलीकुंड तक जाएगी और वहीं पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का सरयू नदी में विसर्जन किया जाएगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि यहाँ पर लगभग 600 के करीब दुर्गा प्रतिमाई इकट्ठा हुई है और इस बार का दुर्गा पूजा का पूरा माहौल राममय दिखाई दे रहा था

Exit mobile version