Site icon Prsd News

गोंडा में रेप करने वाला युवक गिरफ्तार, लड़की को प्रेम जाल में फंसा बना लिया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेलिंग

IMG 20230605 222542 582

Gonda: गोंडा में एक युवक ने लड़की को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उससे कई बार मुलाकातें की। वहीं बातचीत के दौरान धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसी वीडियो से वो युवती को ब्लैकमेल करने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से प्रताड़ित होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मिली तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।मामले में युवक पर आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते हुए पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। वह लगातार लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान युवती ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपित पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अमित चौबे उर्फ मोनू चौबे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई। सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमित चौबे उर्फ मोनू चौबे को गिरफ्तार कर जेल दिया।नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अमित चौबे उर्फ मोनू चौबे द्वारा एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके सम्बन्ध में पीडिता ने अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार किया गया आरोपी अमित चौबे उर्फ मोनू चौबे मोकलपुर थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है।

Exit mobile version