Site icon Prsd News

गोंडा में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:पीड़िता बोली- प्रेग्नेंट हुई तो करा दिया अबॉर्शन, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

IMG 20230424 183956 153

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी समेत उसका साथ देने वाले चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित युवती ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया कि प्रमोद निषाद पुत्र ननकू निषाद निवासी ग्राम रेतिया नारापुर थाना कैंट जनपद अयोध्या ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और यह सिलसिला दो वर्ष तक चलता रहा।

इस बीच दो बार उसका गर्भपात भी कराया गया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Exit mobile version