Site icon Prsd News

गोंडा में सिविल डिफेंस ने बताए आग बुझाने के तरीके, छात्र-छात्राओं ने कंबल से बुझाई आग

IMG 20230605 222603 380

Gonda: गर्मी में आग की घटनाओं को रोका जा सकता है यदि आम नागरिकों को आग से बचाव की जानकारी हो। इसके लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। ये बात गोंडा में असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने ज्ञानधारा कोचिंग के छात्रों को जानकारी देते हुए कही।इन दिनों उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के अनुपालन में सिविल डिफेंस गोंडा के द्वारा आग से सुरक्षा एवं बचाव के लिये जन जागरूकता अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत उपनियंत्रक अनिता प्रताप के दिशा निर्देशन में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा के द्वारा आज नगर स्थित ज्ञानधारा कोचिंग में छात्र छात्राओं को शॉर्ट-सर्किट एवं एलपीजी सिलेंडर मे आग लगने से बचाव एवं सुरक्षा के विषय में एक सेमिनार के माध्यम से जागरूक किया गया।मनोज वर्मा द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि आग लगने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। उन्होंने आग पर विस्तृत जानकारी देते हुए आग क्या होती है और कितने प्रकार की होती है और आग को किन किन विधियों के द्वारा नियंत्रित किया जाता है के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया। वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुमित मौर्य ने भी जानकारी दी। अग्निशमन यंत्र के उपयोग की प्रैक्टिकल जानकारी सुमित जी के द्वारा प्रदान की गई।इसके बाद सभी छात्रों ने आग को कंबल के माध्यम से बुझाने का तरीका भी सीखा।

Exit mobile version