Site icon Prsd News

पच्चीस वर्षीय बाइक चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु

WhatsApp Image 2023 02 15 at 14.49.41

परसपुर (गोंडा)। पच्चीस वर्षीय बाइक चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। तथा पीछे बैठा बाइस वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल। घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्राम दुर्जनपुर घाट, थाना वजीरगंज निवासी जानिब (25) पुत्र जाबिर की शादी दस दिन पूर्व थी। वह गांव के ही आजाद (22) पुत्र गुलाम हुसैन के साथ बाइक से चरौंहा निवासी अपने रिश्तेदार के यहां न्यौता देकर वापस जा रहा था। देर शाम ग्राम डेहरास, चंदईपांडे पुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जानिब की मृत्यु हो गई। तथा पीछे बैठा आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को सीएचसी परसपुर लाई। जहां डॉक्टर ने जानिब को मृत घोषित कर दिया। तथा घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंच ऐम्बुलेंश से दोनों को सीएचसी लाया गया।

Exit mobile version