Site icon Prsd News

पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ को मारी गोली, घायल

WhatsApp Image 2023 03 31 at 19.59.15 e1681300267642

गोण्डा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक अधड़े को गोली मार कर घायल कर दिया गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हरखा पुर निवासी 45 वर्षीया चन्द्र कांत दुबे पुत्र अनुरुद्ध दुबे को पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार कर घायल कर दिया गया।घायल अवस्था मे चन्द्र कांत दुबे ने बताया कि उस का भाई चन्द्र मोहन बानधनुहिया में अपने ट्रैक्टर से भूसा बना रहा था।मंगलवार की देर रात्रि करीब 11बजे के आस पास अपने भाई को डीजल देने गया था। डीजल देकर वापस घर लौट रहा था।बाइक से तुलसी दास के खेत के पास लौवा टेपरा गाँव पहुँचा तभी कुछ लोगो ने घेर कर गोली मार दिया। घटना की जानकारी डायल 112 को दिया गया। मौके पर पुलिस पहुँच गई। घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चन्द्र मोहन ने आठ लोगो के खिलाफ में तहरीर दिया है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।घटना की जांच करा कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version