Site icon Prsd News

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

3

कटरा बाजार (गोंडा)। थाना क्षेत्र कटरा बाजार के पांचूपुर गांव में छत के हुक पर साड़ी के फंदे से लटकती हुई विवाहिता का शव मिला है। लड़की के परिवार वालो ने आए दिन प्राताडित करते हुए हत्या की आंशका जताई है। मामला कटरा थाने के पांचू पुरवा पूरे बहोरी गांव निवासी संतोष की पत्नी पिंकी का शव घर में छत से साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। कौड़ियां थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी विवाहिता की मां माया देवी ने बेटी के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में दिए तहरीर में कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी 2007 में पूरे बहोरी गांव के कल्पनाथ के बेटे के साथ किया था। उसने अपने हिसाब से दान दक्षिणा भी दिया पर बेटी के सास, ससुर व पति आये दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। एक दिन पहले उसकी बेटी से घर में कुछ लडा़ई झगड़ा भी हुआ था। अगले दिन मौका पाकर उसे मार कर लटका दिया। उनको इसकी सूचना सुबह 9 बजे मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version