Site icon Prsd News

38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम सेमरी के पास नहर में मिला।

WhatsApp Image 2023 07 27 at 18.46.23

गोंडा/परसपुर। तेरह दिन पूर्व घर से निकले एक 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम सेमरी के पास नहर में मिला। कई दिनों से शव पानी मे पड़ा होने से उसकी पहचान बिगड़ गई थी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को पानी से निकलवाया। परिजनों ने मृतक के कपड़े से उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
ग्राम सुक्खा पुरवा, हरदीटांड़ निवासी शिव कुमार सिंह ने थाने में लिखित सूचना देकर बताया। उसका भतीजा राजेश सिंह (38) पुत्र भवानी बक्श सिंह 15 जुलाई को करीब साढ़े ग्यारह बजे दोपहर घर से निकला था। देर रात घर न पहुंचने पर उसकी  खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। जिस पर मृतक के भाई माधवराज सिंह ने 22 जुलाई को थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी हुई की ग्राम सेमरी के पास सरयू नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। परिजनों के साथ वहां पहुंचने पर पुलिस के द्वारा शव बाहर निकालने पर पहने हुए उसके कपड़े से पहचाना की शव उसके भतीजे का ही है। यह खबर मृतक के घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया। की नहर से शव निकलवा कर पंचनामा के बाद पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी हो पाएगी।

Exit mobile version