Site icon Prsd News

गोंडा में नाबालिक से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

photo 2023 09 11 17 57 09

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया है। एसओ अभय सिंह ने बताया कि अरविंद वर्मा उर्फ रविन्द्र पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी ग्राम तारापुर रजौली थाना कैंट जिला अयोध्या के खिलाफ पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आरोपी न्यायालय में हाजिर न होकर काफी समय से फरार चल रहा था।
इस आरोपी ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने बहला फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

Exit mobile version