Site icon Prsd News

गोंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कांग्रेस का जलाया पुतला

WhatsApp Image 2023 12 09 at 16.53.24 2c0b48b4

गोंडा जिले में आज भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर राष्ट्रपति भारत को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। झारखंड में कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर लगातार की जा रही छापेमारी के दौरान अब तक 200 करोड़ रुपए की बरामदगी हुई है। लगातार मशीनों द्वारा नोटों की गिनती की जा रही है। इसको लेकर की आज गोंडा में भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप के नेतृत्व में और पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन कर पुतला दहन करते हुए ज्ञापन सौंपा जा रहा है। वहीं गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के पैसे को लूट करके रखे हुए हैं। आज पूरे देश में भाजपा कांग्रेस के खिलाफ और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जिन्होंने देश को 60 सालों से लूट है आज उनका एक-एक पत्ता खोला जा रहा है।
उस पन्ने में केवल पैसे ही निकल रहे हैं। इतने पैसे निकाले हैं कि मशीन गिनते-गिनते गर्म हो गई है खराब हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू हैं और उनके घर से अब तक लगभग 200 करोड़ रुपए बरामद हुआ है। अभी पैसों की गिनती चल रही है और छापेमारी भी लगातार की जा रही है। देश में जितने भी भ्रष्टाचारी हैं कांग्रेस के हो या अन्य किसी पार्टी के हों किसी को बक्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version