Site icon Prsd News

गोंडा में कार और बाइक में तेज भिड़ंत, मां-बेटे की मौत, धू-धू कर जली बाइक

photo1687603821

Gonda News: गोंडा में आज भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जहां बाइक और कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल में आग लग गई और देखते ही देखते धू-धू कर मोटरसाइकिल जलकर रख हो गई। भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं बहन गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए गोंडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बहन की गंभीर हालत बनी हुई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव के रहने वाले अमीर (30) अपनी मां वसीम बनो (50) व बहन अफसाना (20) के साथ मनकापुर स्थित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गोंडा मनकापुर मार्ग पर बिरवा बभनी पेट्रोल पंप के पास तेल डला कर निकल रही मोटरसाइकिल से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
मौके पर ही 30 वर्षीय अमीर और 50 वर्षीय मां वसीम बानो की मौत हो गई। 20 वर्षीय बहन अफसाना गंभीर रूप से घायल है। जिसे गोंडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। जोरदार भिड़ंत से मोटरसाइकिल में आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई।
मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबा चौकी अंतर्गत बिरवा बभनी के पास एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है। 1 घायल है। जिन्हें गोंडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version