Site icon Prsd News

गोंडा में नाबालिक लड़की से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, शादी से घर लौटते समय किशोरी के साथ किया था ये काम

msg 1532727366 2673

Gonda News: गोंडा जिले में खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना सामने आई है। नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी कि रास्ते में ही तीन युवकों ने लड़की को पकड़ कर ले गए और बगल की खेत में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की को खेत में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। किसी तरीके से नाबालिग़ लड़की अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को रो-रोकर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।
परिजन पीड़िता को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद खोड़ारे पुलिस को तीन आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। खोड़ारे पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
खोड़ारे क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ अपने ही गांव तीन युवकों ने शादी से लौटते समय रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है।इसको लेकर नाबालिग लड़की की मां ने लोगों के खिलाफ तहरीर खोड़ारे में देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना खोड़ारे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल 3 आरोपी कपिल देव उर्फ भाई लाल, सुरेन्द्र उर्फ ककनू व महन्थे उर्फ रामजनक को गिरफ्तार कर जेल भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Exit mobile version