Site icon Prsd News

सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने सपा और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, अखिलेश के चिरकुट वाले बयान पर कहा- व्यक्ति निराश होने पर बौखला जाता है

1200 675 19819606 thumbnail 16x9 image 1 1

गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं अखिलेश यादव द्वारा दिए गए जो सरकार मच्छर नहीं पड़ सकती वह विश्व गुरु बनने का सपना देख रही है। इस बयान पर पलटवार करते हुए गोंडा बीजेपी सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि देखिए अखिलेश यादव जी को पूरा मौका मिला, उनको एक नहीं बल्कि तीन से चार बार उत्तर प्रदेश की भोली भाली जनता ने विश्वास करके उनको मुख्यमंत्री बनाया।
वह मच्छर पकड़ने की बात कर रहे हैं, उनसे पूछिए कि उनकी सरकार में कितने क्रिमिनल कितने गुंडे कितने माफिया पूरे आजादी के साथ घूमते थे यह मैं उनसे पूछना चाहता हूं। मच्छर की बात कर रहे हैं, मच्छर तो जरा सा खून चूस कर चला जाता है। इन माफियाओं ने पूरे प्रदेश को चूस डाला। भोली भाली जनता को चूस डाला, तमाम निर्दोषों का काम तमाम कर दिया। तमाम महिलाओं के साथ क्या-क्या नहीं हुआ तो अखिलेश यादव को हक नहीं बनता है। इस तरीके का सवाल करने का जैसे जनता ने उनको 2014 से लेकर के अब तक जवाब दिया है, वैसे 2024 में भी जवाब देगी।
वहीं अखिलेश यादव के चिरकुट वाले बयान पर बीजेपी सांसद कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि देखिये चिरकुट तो उनके पार्टी का तकिया कलाम है, बहुत पहले उन्हीं के पार्टी के एक नेता ने चिरकुट कहा था, आपको याद होगा तो मैं नाम में लेना चाहता हूं। क्योंकि वह अभी धरती पर नहीं है। विपक्ष में जो भी पार्टियां गठबंधन कर रही हैं, खड़ी है, वह भारतीय जनता पार्टी को हराने की बात नहीं कर रही है। वह अपना-अपना स्वार्थ उनको फिर मिले कैसे इस देश में राज करें इस देश की गरीब जनता को कैसे लुटे ।
ऐसा होता है जब कोई आदमी निराश हो जाता है उसको लगता है। कि उसका सपना बहुत जल्दी टूटने वाला है तो वह थोड़ा बोलने बोलने में बेकाबू हो जाता है और ध्यान नहीं रह जाता है। वह किसी तरीके का बौखला जाता है। तो हम किसी के ऊपर कमेंट करना उचित नहीं समझता हूं, यह आजाद देश है हम लोगों को आजादी मिली हुई है हम लोग आजाद हैं कैसे क्या बोल क्या करें। और जनता भी आजाद है अपने मन की सरकार लाने के लिए वोट डालने के लिए जनता आजाद है।

Exit mobile version