Site icon Prsd News

तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन गम्भीर रूप से घायल

WhatsApp Image 2024 01 25 at 21.10.52 14003535

धानेपुर, गोंडा

गुरूवार की शाम कड़ाके की ठंड में तेज रफ़्तार कहर बन कर टूटा जिसमे दो बाइकों पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। गोंडा उतरौला मार्ग पर पावर हाउस तिराहे पर शाम 6 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली जो गोंडा की तरफ तेज रफ़्तार से जा रही थी पावर हाउस तिराहे के पास एक के बाद दूसरे बाइक को टक्कर मार कर भागने में कामयाब रहा, इस घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हुए है। जिनमे से पता चला है की एक युवक बाबा गंज का रहने वाला है। दर्द और दहशत की वजह से नाम पता नही बता पाये अन्य दो युवक रामपुर टेंगरहा के बताये जा रहे है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर धानेपुर पुलिस की सहायता से एम्बुलेंस के जरिये घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना भेजवाया गया है।

जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया क्षति ग्रस्त दोनों बाइक दीवान रंजय कुमार, अम्बरीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल फहीम खान की मौजूदगी में पिकअप पर लाद कर थाने भेजा गया।

Exit mobile version