Site icon Prsd News

गोंडा में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर छात्रों ने की पूजा-अर्चना

photo 2023 08 23 17 40 28

गोंडा जिले में चंद्रयान- 3 के सफल लैंडिंग को लेकर कई विद्यालयों में छात्राओं ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर मां सरस्वती से प्रार्थना की। साथ ही छात्राओं ने चंद्रयान-3 और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
गोंडा के हनुमानगढ़ी मंदिर में भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करके चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर हनुमान जी से प्रार्थना किया। हनुमान जी के नारे भी लगाए। जिले के एम्स इंटर कॉलेज में आज प्रबंधक डॉक्टर अभय श्रीवास्तव के नेतृत्व में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर हजारों की संख्या में छात्रा/छात्राओं ने विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार से मां सरस्वती और भारत माता की फोटो के साथ चंद्रयान 3 की फोटो लगाकर हवन पूजन कर सफल लैंडिंग को लेकर प्रार्थना की।
विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि आज चंद्रयान-3 6:04 पर लैंडिंग करेगा जिसको लेकर हमने अपने विद्यालय के हजारों छात्रों के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की है। हम सभी लोग उस पाल का इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करेगा।
गोंडा के हनुमानगढ़ी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अवध प्रान्त के संयोजक राकेश वर्मा के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करके चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर हनुमान जी से प्रार्थना की। संयोजक राकेश वर्मा ने बताया कि जिस तरीके से हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत की है और आज शाम को 6:04 पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होनी है, हम लोगों ने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान जी से ही प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो। हमारे देश के वैज्ञानिकों को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हो। सफल लैंडिंग से भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

Exit mobile version