गोण्डा।मोतीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। उसको जहर खिला कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।मोतीगंज थाना क्षेत्र के सधइक पुरवा मैजा पिकौरा निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार पुत्र रक्षा राम वर्मा गांव के नहर के किनारे अचेतावस्था में पड़ा हुवा था। जिस को उठा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई शिव कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि उस के भाई को जहर खिला कर उस की हत्या को गई है। उस के भाई ने थाने पुर तहरीर दिया है कि गुरुवार के दिन उस को घर कुछ लोग बुला ले गए। देर शाम तक वापस घर लौट कर नही आया, तो खोजबीन किया। तब जानकारी हुई कि नहर के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उस ने तहरीर में कहा है कि गांव के कुछ लोगो को ट्रैक्टर खरीदवाया था। उस ने उस ट्रैक्टर को बेच दिया था। उस मे ये बिचौलिया का काम किया था। उसी ट्रैक्टर से दुर्घटना हो गई थी। जिस में कुछ लोगो की म्रत्यु हो गई थी। उस मे मुकदमा ट्रैक्टर के नामे लिखा गया था। उसी में मृतक से जबरन बेचूँ नामा पर हस्ताक्षर कराना चाहते थे। जिस को मृतक ने करने से मना किया था। उसी को लेकर उस के भाई को बुला कर जहर खिला कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलीस इस मामले की जांच कर रही है।
Categories
युवक की मौत, हत्या का आरोप
