
बॉलीवुड और पैन-इंडिया सिनेमा फैंस के लिए मार्च 2026 का महीना एक ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस मुकाबले की तैयारियों से भरा हुआ है क्योंकि दो बड़ी फिल्मों — रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ — 19 मार्च को एक साथ रिलीज होने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों का टकराव न सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर भी एडवांस बुकिंग रेकॉर्ड के लिहाज से चर्चा का विषय बन गया है।
अभी अमेरिका में दोनों फिल्मों की प्री-सेल्स शुरू हो चुकी हैं और शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग में फिलहाल आगे निकल चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने लगभग 33.7 हज़ार डॉलर की प्री-सेल्स कर ली है, जिसमें 151 जगहों पर 209 शो शामिल हैं और इससे करीब 1,900 से अधिक टिकट पहले ही बिक चुके हैं। वहीं ‘टॉक्सिक’ ने अमेरिका में अब तक 3.6 हज़ार डॉलर के करीब प्री-सेल्स और लगभग 189 टिकट्स बिका है। यह डेटा संकेत देता है कि शुरुआती चरण में रणवीर सिंह की फिल्म का क्रेज अधिक मजबूत रहा है।
हालांकि यह भी ध्यान देने की बात है कि ‘टॉक्सिक’ के पास फिलहाल कुछ कम शो उपलब्ध हैं, और जैसे-जैसे शो की संख्या बढ़ेगी तो यश की फिल्म भी अपनी गति पकड़ सकती है। जैसे Yash की पिछली फिल्म ‘KGF: Chapter 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया था, उससे उम्मीद है कि ‘टॉक्सिक’ की बुकिंग में भी रिलीज के करीब आने पर बड़ा उछाल आएगा।
भारत में रिलीज़ से पहले सोशल मीडिया और टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर दोनों फिल्मों की लोकप्रियता का आंकलन भी किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार ‘टॉक्सिक’ ने कई प्लेटफॉर्म्स पर इंप्रेशन और ‘इंट्रेस्ट’ के मामलों में ‘धुरंधर 2’ से आगे उभरती दिख रही है, जिसका मतलब यह है कि दर्शकों की उत्सुकता व्यापक स्तर पर फैल रही है और यह क्लैश और भी कड़ी प्रतिस्पर्धा वाला हो सकता है।
‘धुरंधर 2’ पिछले साल रिलीज़ हुई मूल फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद बड़ी उम्मीदों के साथ आ रही है, और इसके अभिनेता रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन तथा अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार शामिल हैं। इसी तरह, ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तार सुतारिया जैसी बड़ी कास्ट भी नजर आएगी, जिसने पहले ही फिल्म के इंटरेस्ट को बढ़ाया है।
इस महाक्लैश को फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास का एक बड़ा पल माना जा रहा है, क्योंकि 19 मार्च का ईद-गुड़ी पड़वा वीकेंड रिलीज़ दोनों फिल्मों को भारी दर्शक संख्या और बड़े कलेक्शंस का अवसर देगा। इससे न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा, बल्कि इस साल के शुरुआती हिस्से में भारतीय सिनेमा के रोमांच को एक नई दिशा मिलेगी।



