पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर एक गंभीर रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि उन्हें जेल में रहते हुए दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत रोशनी खोनी पड़ी है. इस खुलासे के बाद पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने एक मेडिकल टीम बनाकर उनकी आंखों की जांच कराने का आदेश दिया है।
रावलपिंडी के अडियाला जेल में बंद 73 वर्षीय इमरान खान ने अपनी आंखों में लगातार धुंधला दिखने की शिकायत की थी और अदालत द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी (सुप्रीम कोर्ट मित्र) सलमान सफदर ने अदालत में रिपोर्ट पेश की है जिसमें कहा गया कि वर्तमान में उनकी दाहिनी आंख में केवल 15 प्रतिशत दृष्टि बची है I
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 16 फरवरी से पहले उनका विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाए, जिसमें आंखों के विशेषज्ञ भी शामिल हों, और अधिकारियों को यह भी कहा गया कि उन्हें उनके बच्चों से फोन पर बातचीत की अनुमति दी जाए और उनके निजी डॉक्टरों को उनसे मिलने की सुविधा दी जाए I
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इमरान खान ने अक्तूबर 2025 तक सामान्य 6×6 दृष्टि थी, लेकिन बाद में दृष्टि में तेजी से गिरावट आई और ब्लड क्लॉट के कारण गंभीर नुकसान हुआ, जिससे उनकी आंख की रोशनी लगभग समाप्त हो गई I
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने जेल में निगरानी और चिकित्सा सेवाओं को लेकर सरकार पर आरोप लगाए हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है I
