Site icon Prsd News

इशाक डार का खुलासा: “भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस पर किए हमले”, कबूला पाकिस्तान का झूठ

Mohammad Ishaq Dar in 2024 cropped

05/09/2024. London, United Kingdom. The Deputy Prime Minister Angela Rayner, together with the High Commissioner of the United Kingdom in Pakistan Jane Marriott, welcomes the Deputy Prime Minister of Pakistan Mohammad Ishaq Dar and the High Commissioner of Pakistan to the United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland Dr. Mohammad Faisal, to the Foreign Office in Westminster. Picture by Simon Walker / Deputy Prime Minister's Office

इस्लामाबाद/नई दिल्ली: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए स्वीकार किया है कि भारत ने पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण एयरबेस पर मिसाइल हमले किए थे। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की गई है, जबकि अब तक इन घटनाओं को लेकर पाकिस्तान ने चुप्पी साध रखी थी।

इशाक डार ने कहा,

”भारत ने नूरखान एयरबेस पर हमला किया, इन्होंने शोरकोट पर अटैक कर दिया, इन्होंने सुक्कुर, मुजफ्फरगढ़ पर इस तरह से किया।”

डार के इस बयान से स्पष्ट है कि भारत की कार्रवाई एक सैन्य जवाबी रणनीति का हिस्सा थी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने इसके जवाब में ‘ऑपरेशन बुनियान उल मारसूज’ चलाया, जिसके तहत भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

भारत ने इन हमलों को “सटीक और संयमित सैन्य कार्रवाई” बताया था, जिनका मकसद पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने वाले ठिकानों को नष्ट करना था।

इशाक डार का यह बयान अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की पुरानी रणनीति और छवि को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। यह स्वीकारोक्ति भारत के उन दावों को भी मज़बूती देती है, जिनमें कहा गया था कि उसने सीमा पार स्थित आतंकी अड्डों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।

Exit mobile version