गोंडा। ग्राम सरैंया चौबे के वासुदेव बाबा कुट्टी पर 11 दिवसीय हनुमत महायज्ञ व रामकथा का आयोजन किया गया है। क्षेत्र के सैकड़ों राम भक्त श्रद्धालु राम कथा सुनने के लिए पहुँच रहे है।
परसपुर विकास क्षेत्र की ग्रामपंचायत सरैंया चौबे की वासुदेव बाबा कुट्टी पर गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 दिवसीय हनुमत महायज्ञ राम कथा का आयोजन चल रहा है। भगवान राम की नगरी अयोध्या से पधारे सन्त डा.स्वामी राघवाचार्य महाराज रोचक ढंग से राम कथा सुना रहे है। रामकथा सुनने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों रामभक्त श्रद्धालुओं की भीड़ पहुँच रही है। कथाव्यास सन्त स्वामी राघवाचार्य महाराज भगवान राम के चरित्र का भावपूर्ण चित्रण कर रहे है।
उनके द्वारा सुनाई गई भगवान राम की कथा की त्रिवेणी में सैकड़ों श्रद्धालु गोता लगा रहे है। महिलाएं, पुरुष, युवक, युवतियां, बच्चे सभी बढ़ चढ़कर भगवान राम की कथा का रसास्वादन कर रहे है। रामकथा को लेकर यहां वाटरप्रूफ विशाल पंडाल लगाया गया है। पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सरैंया चौबे दुरगोंडवा, तुलसीपुर समेत पड़ोस के सभी गांवों के लोगो व्यवस्था बनाये रखने में पूरा सहयोग कर रहे है।
यज्ञाध्यक्ष स्वामी सन्त राम दास महाराज ने बताया कि रामकथा 4 जून से शुरू होकर 14 जून तक चलेगी। रामकथा के अन्तिम दिन विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। क्षेत्र के सैकड़ों रामभक्त श्रद्धालुओं के सहयोग से इतना बड़ा आयोजन सम्भव हो पाया है। यज्ञाचार्य राम नारायण शास्त्री हनुमत महायज्ञ का पूजापाठ विधि विधान से पूर्ण करा रहे है। मंडप माता स्थान के पुजारी सन्त हरशरण दास महाराज इसके आयोजन में व्यस्थापक की भूमिका निभा रहे है।