Site icon Prsd News

अयोध्या में भी भाजपाइयों ने कांग्रेस की भ्रष्टाचारी, देश विरोधी नीतियों के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

Untitled design 5

अयोध्या में भी भाजपाइयों ने कांग्रेस की भ्रष्टाचारी, देश विरोधी नीतियों के विरोध में किया धरना प्रदर्शन।सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क तक जुलूस निकालकर कांग्रेस का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के लगाए जमकर नारे।कांग्रेस के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति को एक संबोधित ज्ञापन भी सौपा।जिला अध्यक्ष संजीव सिंह का बयान।कांग्रेस पार्टी के संरक्षण में कांग्रेस नेताओं द्वारा देश को लूटने का काम किया जा रहा।जिन्होंने भी देश का पैसा लूटा है, गरीबों का पैसा लूटा है उनके खिलाफ हमारी पार्टी कड़ी कार्यवाही करेगी।झारखंड से कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर 200 करोड़ से ज्यादा कैश मिलने पर पूरे देश भर में भाजपा कर रही विरोध प्रदर्शन।

Exit mobile version