Site icon Prsd News

गुरुवार को दो अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो महिलाएं घायल

WhatsApp Image 2023 04 20 at 18.49.00

करनैलगंज गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार को दो अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया।मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना में गुरुवार को करनैलगंज कस्बा अन्तर्गत सेंट्रल बैंक से वापस लौटते वक्त महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। जिसे लोगों द्वारा सीएचसी भेजवाया गया। बताया गया कि तहसील क्षेत्र के निंदूरा गांव निवासी रियाजुल उम्र करीब 45 वर्ष को बैंक से निकलने के बाद एक ई रिक्शा ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, जिसे लोगों द्वारा इलाज हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी घटना इसी क्षेत्र के कर्नलगंज-आर्यनगर मार्ग स्थित यतीमखाना के पास घटी, जहां सड़क पार कर रही एक महिला को कार ने टक्कर मार दिया जिससे वह चोटहिल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक परसा महेसी निवासी गीता पत्नी नवल दूबे किसी कार्यवश करनैलगंज बाजार आई थीं और कार्य निपटा कर वापस जा रही थीं। इसी दौरान यतीमखाना के पास एक कार ने टक्कर मारकर चोटिल कर दिया। जिन्हें दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया।

Exit mobile version