Site icon Prsd News

ट्रैक्टर में डीजल डालकर घर जा रहे व्यक्ति को युवकों ने मारी गोली

msg 1532727366 1443

ट्रैक्टर में डीजल डालकर अपने घर वापस जा रहे एक व्यक्ति को घात लगाए युवकों ने गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है।

गोंडा जिले के देहात कोतवाली के गांव हरखापुर निवासी चंद्रकांत दुबे को घात लगाए युवकों ने उस समय गोली मार दिया। जब वह अपने खेत में चल रहे ट्रैक्टर में डीजल डालकर घर वापस जा रहे थे। गोली उनके सीने में लगी वह बदहवास होकर वहीं पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनने पर आसपास के लोग दौड़े। तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। आनन-फानन में व्यक्ति को आर एन पांडेय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के भाई चंद्र मोहन दुबे ने बताया कि कृष्ण प्रताप यहां डकैती पड़ी थी। पिता की हत्या हो गई थी। उसमें हम मुलजिम थे। हमसे उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। उन्हीं लोगों ने घात लगाकर मेरे भाई को गोली मारी है।

Exit mobile version