Site icon Prsd News

दबंगो ने दबंगई के बल पर लगी गेहूं की तीन बीघा फसल जोता, दो सगी बहनों को पीटा, छेड़छाड़ की, एक की हालत गम्भीर

गोण्डा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में दबंगो ने दबंगई के बल पर गेंहू की लगी खड़ी फसल को जोत लिया और विरोध करने पर दो सगी बहनों को मारा पीटा गया। एक बहन के साथ छेड़खानी भी किया। एक बहन की हालत गम्भीर होने पर उस को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात में छह लोगों के खिलाफ में छेड़छाड़ सहित मार पीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के साल पुर सेमरा चौबे पुर ग्राम के निवासी 19 वर्षीय पूजा पुत्री अनोखी लाल तिवारी व उस की छोटी बहन 17 वर्षीय राधा तिवारी को मारा पीटा गया। गेंहू की लगी तीन बीघा फसल को जोत लिया। घनश्याम तिवारी ने बताया कि गांव के गया प्रसाद तिवारी सहित दो दर्जन लोग उस के घर पर पहुँच गये। उस समय घर पर सिर्फ उस की दो बहने ही थी। गेंहू की लगी फसल को जोतने लगे, जिस को लेकर उस की दोनो बहनों ने विरोध किया, तो उनको मारने पीटने लगे। दोनो अपनी जान बचाने के लिए घर मे घुस गई तो घर मे घुस कर मारा पीटा और घर मे तोड़ फोड़ किया। एक बहन के कपड़े फाड़ कर उन के साथ छेड़छाड़ किया। मारने पीटने से राधा तिवारी बेहोश हो गई। इलाज के लिए उस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घनश्याम तिवारी ने बताया कि उस का जमीन का विवाद चल रहा है। न्यायालय मे मुक़दमा विचाराधीन है। उस ने बताया कि खेत मे तीन बीघा गेंहू और कुछ बरसीन की फसल लगी हुई थी। जिस को जबरन जोत लिया गया। घनश्याम तिवारी की तहरीर पर कृष्ण कुमार, गया प्रसाद, ननकन्ने, श्री प्रकाश, दद्दन तिवारी, राकेश तिवारी के खिलाफ में छेड़छाड़ और मार पीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Exit mobile version