Site icon Prsd News

पति द्वारा पत्नी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या,केस

c7d5410e 216e 4f78 a162 d86140c7a067

वजीरगंज(गोंडा)।चौकी क्षेत्र डुमरिया डीह के काशीपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शनिवार सुबह बांके से काट कर हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
शिव लाल कोरी निवासी लच्छीपुर थाना कोतवाली देहात द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उसने अपनी पुत्री मधुरा उर्फ माधुरी(35) का विवाह लगभग 16 वर्ष पहले हरि प्रसाद कोरी निवासी काशीपुर डीहा के साथ किया था।उसका दामाद उसकी लड़की पर गलत शक करता था।शनिवार की सुबह लगभग 5.30 बजे  उसकी पुत्री जब शौच से वापस आ रही थी तभी उसने बांके से कई वार कर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया।उसे जनपद चिकित्सालय ले जाया गया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका के 10 व 5 वर्ष के दो लड़के हैं।वरिष्ठ उप निरीक्षक राम भवन पासवान ने बताया कि हत्या व उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।चौकी प्रभारी डुमरियाडीह गोपाल सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version