Site icon Prsd News

प्रेम प्रसंग में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

IMG 20230424 WA0005

गोण्डा। धाने पुर थाना क्षेत्र के बचई पुरवा में एक युवक की प्रेम प्रसंग को लेकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। धाने पुर थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर के मौजा बचई पुर निवासी 30 वर्षीय सद्दाम पुत्र इदरीश मंगलवार की देर रात्रि को घर से शौच के लिए गया था। पहले से घात लगाए बैठे हमला वरो ने चाकुओं से गोंदकर हत्या कर दिया। काफी देर तक जब घर नही लौटा तो घर वालो ने खोजबीन करने लगे। हत्या की खबर मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिव राज सिंह , डाक स्क्वायड , सहित भारी मात्रा में पुलिस पहुँच गई। मृतक युवक सद्दाम कपड़ा का व्यपार करता था। काफी दिनों से वही के एक महिला से उस का प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला से मिलने वह अक्सर घर से जाया करता था। महिला के बुलाने पर ही मंगलवार की देर रात्रि में घर से शौच करने का बहाना बना कर घर से निकला था। इस के बाद वह वापस घर लौट कर नही आया। मृतक चार भाई थे। तीन भाई इस के साथ मे रहते थे। एक भाई मुस्तफा बाहर मुम्बई में रहता था। घटना को लेकर लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त है।

Exit mobile version