Site icon Prsd News

बृजभूषण बोले- मोटा अनाज भारत की तकदीर बदल देगा

photo1681396288
गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में मोटे अनाज को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तीन मंडल के प्रत्येक गांव से 10 किसानों को आमंत्रित किया गया। 5 किसानों को पदम भूषण से सम्मानित किया गया।
नंदिनी नगर महाविद्यालय के परिसर में तीन मंडलों के किसानों को आमंत्रित कर मोटे अनाज की प्रदर्शनी लगाई गई। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया।
गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित नंदिनी नगर महाविद्यालय के परिसर में देवीपाटन, अयोध्या और बस्ती मंडल के किसानों को कार्यशाला में आमंत्रित किया गया। मोटे अनाज की प्रदर्शनी में किसानों से बातचीत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमने 3 मंडल के प्रत्येक गांव से 10- 10 किसानों को आमंत्रित किया था।

यहां पर जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। खेती में विशेष काम करने वाले 5 किसानों को पदम श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अरब कंट्री में बालू के नीचे तेल दबा था। वहां के लोग इस बात को नहीं जानते थे। जिस दिन से जान गए उस दिन से अरब कंट्री की तकदीर बदल गई। ठीक वैसे ही मोटा अनाज भारत की तकदीर बदल देगा। अन्य किसी देशों में मोटे अनाज का उत्पादन नहीं होता है।

 

Exit mobile version