Site icon Prsd News

महिला की बाइक से गिरकर चोटिल होने से हुई मौत, सड़क पर बने ब्रेकर ने ली जान

इटियाथोक।
थाना क्षेत्र अंतर्गत सदाशिव बाजार निवासिनी करीब 44 वर्षीय रीता पांडे पत्नी विनोद पांडे बाइक से गिरकर गुरुवार शाम को गंभीर चोटिल हो गई। इलाज के लिए गोंडा नगर में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार तड़के शव आने पर घर परिवार में कोहराम मच गया। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक रीता पांडे का माईका अयाह पंचायत के वेदपुर में है। यह अपने पुत्र के साथ मायके में किसी काम से गुरुवार को आई थी। बताया जा रहा है कि वापस घर को बाइक पर बैठकर पुत्र के साथ जा रही थी। अयाह गांव के बीच में पहुंचने पर सड़क पर बने खतरनाक ब्रेकर पर बाइक ने जंप ली और रीता पांडे सड़क पर गिरकर गंभीर जख्मी हो गई। आनन-फानन में गोंडा नगर में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। बता दे कि मृतका के पति की मृत्यु बीमारी के चलते करीब 4 साल पहले हो चुकी है। इनके दो युवा पुत्र हैं और एक पुत्री है, जिसमें से पुत्री की शादी हो चुकी है।

Exit mobile version