Site icon Prsd News

लड़की को भगाने का आरोपी मामा गिरफ्तार

msg 1532727366 1549

गोण्डा जनपद के थाना कटरा बजार पुलिस मंगलवार को सगी भांजी को भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के रायपुर फकीर के हाता गांव निवासी युवक अपनी सगी भांजी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। सोमवार को उप निरीक्षक सावन सिंह ने उसे अशोकपुर के अहिरन पुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

 

Exit mobile version