Site icon Prsd News

सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल इनमें से एक की हालत नाजुक

WhatsApp Image 2023 04 02 at 15.18.09

करनैलगंज गोंडा। शनिवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें से एक आबकारी विभाग के अधिकारी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

शनिवार की देर शाम मुंडेरवा गांव में एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे बाइकसवार आदर्श प्रताप सिंह (21) पुत्र प्रदीप सिंह लखनऊ रोड स्थित सनराइज गार्डन के सामने गौवंश से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें लोगो द्वारा आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका इलाज किया गया।

दूसरी तरफ भंभुआ पुलिस चौकी के आगे भूलियापुर के पास अपनी कार से लखनऊ की तरफ जा रहे आबकारी विभाग के अधिकारी अलंकार सिंह पुत्र आनंद विजय सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी बलरामपुर की कार से ऑटोरिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसमें अलंकार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें सीएचसी करनैलगंज लाया गया।

Exit mobile version