
Advertisement
आज गोंडा के शिक्षामित्रों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्र की समस्याओं का निस्तारण करने के संबंध में सांसद बृजभूषण शरण सिंह को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें जिलाध्यक्ष गोंडा अवधेश मणि मिश्रा, जिला महामंत्री शिव मूर्ति पांडेय ,प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला, मंत्री अभिमन्यु मिश्र ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष देवीपाटन मंडल श्री रामलाल साहू, उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा,माधुरी सिंह, धोनी प्रचार मंत्री कृष्ण कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
सांसद बृजभुषण शरण सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी जायज मांगों को जल्द भारत सरकार से अवगत कराकर निस्तारण हेतु प्रयास करूंगा।