Site icon Prsd News

गोंडा में निर्माणधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, 3 मजदूर घायल

WhatsApp Image 2023 10 10 at 23.29.41 68847327

गोंडा जिले के बालपुर कस्बे में एक निर्माणधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, तो वहीं तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं छत गिरने से मलबे के अंदर कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चला करके घायल मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है।
बालपुर कस्बे में आज व्यापारी घनश्याम गुप्ता के एक निर्माणधीन मकान की छत की ढलाई का काम चल रहा था और ढलाई का काम लगभग पूरा हो गया था। शेष बचे ढलाई का काम किया जा रहा था कि अचानक प्लाई खिसकने से ढलाई करते समय यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक 22 वर्षीय मजदूर बलबीर निवासी परसपुर की मौत हो गई है, तो वही 18 वर्षीय अमरजीत निवासी परसपुर 50 वर्षीय शिवकुमार सिंह निवासी कोतवाली देहात और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है। बलबीर और अमरजीत सगे भाई हैं।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि आज एक निर्माणधीन मकान के छत का ढलाई का काम चल रहा था। अचानक छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हुई है। वहीं तीन मजदूर घायल है। जिन्हें एंबुलेंस से भर्ती कराया गया है। मलबे को हटा करके देखा जा रहा है कि और तो कोई मजदूर इसके अंदर दबा तो नहीं है।

Exit mobile version