Site icon Prsd News

गोंडा में बाण लगते ही धू-धूकर जला रावण का अहंकार, रावण का हुआ पुतला दहन

WhatsApp Image 2023 10 24 at 18.54.20 60c3943d

गोंडा जिले के करनैलगंज में ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के बाद राम और रावण के बीच घनघोर युद्ध हुआ। युद्ध के बाद भगवान राम के धनुष से निकला हुआ बाण जा करके रावण को लगा और बाण लगते ही रावण वध हो गया और रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।
असत्य पर सत्य की विजय हुई और रावण का घमंड चूर-चूर हुआ। राम के बाड़ों द्वारा रावण का अंत किया गया। वहीं राम और रावण का घनघोर युद्ध देख लोग रोमांचित हो गए। हजारों की संख्या में लोग राम और रावण के युद्ध देखने को जुटे और रावण दहन का आनंद लिया लोग इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद करते हुए नजर आए।
राम-रावण को ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा करके रामलीला मैदान ले जाया गया, जहां भगवान राम और रावण के बीच युद्ध हुआ। इसके बाद भगवान राम ने बाण निकालकर तीर से मारा और भगवान राम का बाण रावण को लगते ही रावण का वध हो गया।
इस ऐतिहासिक राम और रावण के युद्ध और रावण दहन को देखने के लिए कई किलोमीटर से लोग करनैलगंज रामलीला मैदान में आते हैं और घंटों इंतजार के बाद रावण दहन को देखकर ही जाते हैं। रावण दहन को लेकर के सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Exit mobile version