Site icon Prsd News

असीम अरुण बोले भाजपा का कार्यकर्ता खुद को सेवक मानता है, हमको राजा बनने के लिए नहीं चुना गया

WhatsApp Image 2023 10 13 at 16.22.32 4e4b40e3

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार को गोंडा पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई कह रहा है कि भाजपा हवा में उड़ जाएगी तो ये उसकी कोई कल्पना है। आप देख रहे हैं भारतीय जनता पार्टी का हर चुनाव के बाद जनता का समर्थन मतदाता का सपोर्ट बढ़ता जा रहा है। इसके दो कारण है एक भाजपा सबको साथ में लेकर चलती है और सभी के विकास की चिंता करती है। जिसके कारण भाजपा का वोट बैंक और सीटें बढ़ रही है। इसके बारे में अगर कोई कह रहा है कि हवा में उड़ जाएगी तो ये कोई कल्पना है।
अखिलेश यादव द्वारा ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम कहे जाने और ब्रजेश पाठक के नाम के आगे सर्वेंट लगाए जाने पर कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने आपको सेवक और सर्वेंट मान कर चलता है। भाजपा जो अन्य पार्टियों की रीति- नीति है, शब्दावली है शासन करना या राजा होना ये नहीं है। हम सब लोग सेवक हैं सर्वेंट है और हमारा काम यही है कि किस प्रकार राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। हमको राजा बनने के लिए नहीं चुना गया है। हमको सेवा करने के लिए चुना गया है इस संकल्प के साथ हम काम कर रहे है।

Exit mobile version