Site icon Prsd News

गोंडा में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर अवध केसरी सेना ने किया प्रदर्शन

photo 2023 09 14 21 17 15

बीते दिनों उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट में गोंडा देवीपाटन मंडल में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर के घोषणा की थी। गोंडा जिले के डोमाकल्पी में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर के जमीन भी चिन्हित कर लिया गया था। शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया गया था। लेकिन ऐसे में विश्वविद्यालय गोंडा स्थापना की बात जैसे ही सामने आई की पड़ोसी जिले बलरामपुर के लोगों ने भी बलरामपुर में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग तेज कर दी थी। जिसके बाद अब बलरामपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना होने जा रही है। ऐसा संकेत वहां के जनप्रतिनिधियों ने दिया है।
आज इसी को लेकर गांधी पार्क गोंडा में अवध केसरी सेना द्वारा प्रदर्शन किया गया तथा
कहा गया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई, तो गोंडा में विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं शुरू हुआ, तो आगे चलकर के हम लोगों द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा।
अवध केसरी सेना सरकार से आग्रह कर रहे हैं, कि गोंडा में विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। क्योंकि गोंडा देवी पाटन मंडल मुख्यालय है। ऐसे में यहां पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना होना आवश्यक है। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय स्थापना करने की बात की थी। लेकिन अब विश्वविद्यालय बलरामपुर में बनने की बात सामने आ रही है।

Exit mobile version