Site icon Prsd News

अनियंत्रित होकर बाइक पुल से टकराई,युवक की मौत,एक घायल

WhatsApp Image 2023 09 02 at 14.17.21

गोण्डा। वजीर गंज थाना क्षेत्र के मनका पुर झिलाही मार्ग स्थित दुर्जन पुर पचौनी पुल पर एक ही बाइक पर सवार हो कर दो युवक घर जा रहे थे। शनिवार की देर रात्रि में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। दोनो युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अम्बेडकर नगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बाला पैकोली निवासी 30 वर्षीय सुभाष पुत्र राम भवन और 32 वर्षीय पवन कुमार पुत्र कमला प्रसाद दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर वजीर गंज थाना क्षेत्र के दुर्जन पुर पचौनी गांव अपने बहन के घर आये थे। शनिवार की देर रात्रि को दोनो बाइक से घर जा रहे थे। रास्ता भटकने की वजह से दुर्जन पुर पचौनी पुल की तरफ चले गए। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। दोनो पुल पर ही काफी देर तक पड़े हुए थे। पवन कुमार ने घर पर फोन किया और आस पास के लोगो की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई। पवन कुमार का इलाज फैजाबाद अस्पताल में चल रहा है।

Exit mobile version