Site icon Prsd News

बालक का मुंडन के दिन ही करंट से हुई मौत

WhatsApp Image 2024 02 14 at 18.44.53 07e9bb39

गोण्डा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चांद पुर ग्राम में एक 5 वर्षीय बालक का मुंडन के दिन ही करंट लगने से दर्द नाक मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चांद पुर ग्राम पंचायत के निवासी जयनाथ शुक्ला के नाती देव शुक्ला पुत्र ननके का मुड़न संस्कार का कार्यक्रम मंगल वार के दिन होना था। उस की तैयारी हो रही थी घर मे अखण्ड पाठ का कार्य क्रम चल रहा था। घर में नाते रिश्तेदार जुटे हुए थे। मंगलवार के दिन देव शुक्ला का मुड़न हो गया था। अखण्ड पाठ का समापन होने वाला था। तभी देर शाम को 7 बजे बालक देव शुक्ला घर के आंगन में खेल रहा था। वही थोडी दूर पर जंगलेटर चल रहा था। तभी उसी के करंट के चपेट में आ गया। उस को नजदीक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उस को म्रत्यु घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छह गया। ननके का एक ही पुत्र था। उस के मौत से घर मे दुखो का पहाड़ टूट गया।

Exit mobile version