Site icon Prsd News

चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत

photo 2024 01 10 16 35 06

गोण्डा।
जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिला की बुधवार सुबह मौत हो गई।प्रसूता की मौत होने के बाद परिजन भड़क उठे और चिकित्सको पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।घटना की तहरीर नगर कोतवाली में दी गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर निवासी 24 वर्षीय मीरा देवी पत्नी प्रवीन कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार दोपहर उसने पत्नी मीरा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया है।महिला अस्पताल के चिकित्सकों ने खून की मांग की।उसने शाम को खून भी उपलब्ध करा दिया। लेकिन चिकित्सक ने प्रसूता महिला को खून नही चढ़ाया। पूरी रात प्रसूता तड़पती रही लेकिन कोई देखने तक नहीं आया। भोर में प्रसूता महिला की मौत हो गई।

Exit mobile version